Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

युवक ने खेत में लगाई फांसी पिता ने खाया जहर दोनों की मौत ।

 युवक ने खेत में लगाई फांसी पिता ने खाया जहर दोनों की मौत ।

✍️ अनुप शिन्दे

आठनेर । थाना क्षेत्र के अन्दर ग्राम टोपीढाना में आने वाले खेत मे महाराष्ट्र के रेडवा निवासी 24 वर्षीय युवक ने खेत पर महुआ के पेड़ पर झूल कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली ।वही जानकारी यह भी मिली कि मृतक के पिता ने भी जहरीला पदार्थ का सेवन कर लेने से महाराष्ट्र के अमरावती में इलाज के दौरान मौत हो गयी। थाना क्षेत्र और बीट प्रभारी एसई परतेती ने बताया कि फाँसी लगाने वाले का नाम संजू धोटे उम्र 24 वर्ष और पिता चिरोंजी धोटे हैं । आसपास से मिली जानकारी के अनुसार करीब 4 से 5 बजे युवक को खेत मे जाते देखा गया था। और पिता पुत्र के बीच किसी पारिवारिक विवाद होने के कारण इस तरह के कदम उठाया जाना बताया जा रहा हैं । परिवार महाराष्ट्र का रहने वाला है और खेत आठनेर थाना क्षेत्र के महारास्ट्र सिमा से लगे अन्धेरबावड़ी के पास टोपीढाना में है । युवक द्वारा इस तरह के कदम क्यों उठाया गया हैं इसका कारण स्पष्ठ नही हैं । पुलिस द्वारा मर्ग कायम कर जांच में जुट गई हैं  अब जांच के दौरान ही पता लग पायेगा की पिता पुत्र द्वारा इस तरह के कदम क्यों उठाया गया

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad