कंगना रनौत का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज।
सारणी। सतपुड़ा नगरी सारणी में फ़िल्म अभिनेत्री कंगना रनोत का विरोध कर रहे कांग्रेसियों पर पुलिस ने वाटर केनन चलाई और लठ भांजे।
फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के विवादित ट्वीट से नाराज कांग्रेसियों द्वारा शुक्रवार शाम को पावर हाउस के सामने प्रदर्शन किया। इस दौरान गेट नंबर 2 और 4 के पास पहुंच रहे कांग्रेसियों को पहले ही पुलिस द्वारा दो अलग-अलग स्थानों पर बैठक इंटर रोक दिया गया।
इसी बीच कांग्रेसियों ने जब नारेबाजी कर बैरिकेडिंग हटा कर गेट नंबर 2 और 4 के पास पहुंचने का प्रयास किया इसी बीच सारणी टीआई महेंद्र सिंह चौहान समेत अन्य कांग्रेसी नेताओं द्वारा जमकर लाठी भांजी खास तौर पर समीर खान संदीप पासवान सीमा शुल्क हितेश निरापुरे समेत अन्य कांग्रेसियों पर जमकर लाठी बरसाई हंगामा होने से भीड़ तितर-बितर हो गई।
इसी बीच एक युवक नाले में गिर गया बाद में बैतूल विधायक निलय डागा सामने आए और उन्होंने सामंजस बनाने का प्रयास किया बावजूद कांग्रेसी कार्यकर्ता शिवराज तेरी तानाशाही नहीं चलेगी जैसे नारेबाजी की।

