पारसडोह तीर्थ मे दस स्नान के साथ हुआ पाच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ ।
प्रभात पटटन वि.ख.के पारसडोह धार्मिक स्थल पर गायत्री परिवार द्वारा त्रिवेणी संगम पर प्रातःकालीन सम्पूर्ण विधि विधान से दसास्नान का क्रम सम्पन्न कराया गया । दस स्नान करने के उपरांत पाच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ का आयोजन किया गया । कार्यक्रम का संचालन प्रज्ञापुत्र सुभाष कुम्भारे ने करते हुए इस समय चल रहा कुम्भ पर्व स्नान के महत्व और महिमा को लेकर और हर हर गंगे घर घर गंगे और मा ताप्ती देवी की महिमा को विस्तार से बताया और कहा कि किसी भी पुण्य क्षेत्र मे धार्मिक आयोजन और अनुष्ठान होने करने और कराने पर जानकारी दी । गायत्री परिवार के दुर्गेश कुमार भोयरे ने बताया कि कुम्भ पर्व स्नान के पावन अवसर पर विभिन्न गावो से आये सभी परिजन और बच्चो ने पारसडोह धार्मिक स्थल पर पहुँचकर कार्यक्रम को सफल बनाने और सभी की मंगलमय कामना हेतू यज्ञ मे आहुतिया समर्पित की । कार्यक्रम मे गायत्री परिवार गरव्हा से सहादेव बर्डे, मुन्ना बर्डे , नामदेव माथनकर , संजय बर्डे ,विनोद भोपते , भोजराज बर्डे ,रामदास बर्डे ,नितिन माथनकर क्रश्णा बर्डे ,प्रदेीप बर्डे ,मनोहर बर्डे , वायगाव से किसना देवडे, दुर्गेश कुमार भोयरे, श्रावण धोटे ,विकास माथनकर , सहनगाव से महादेव मगरदे, ऐनखेडा से मोतीराम डोगरे, धनोरा से मुकेश धोटे , हिवरखेड से नागोराव कोषे, विजय सोनारे , सहित बाल संस्कार शाला वायगाव , साईखेडा , सहनगाव, हिवरखेड , गरव्हा से गायत्री परिवार के परिजन और सैकडो बालक बालिकाओ ने बढ चढ कर भाग लिया और कार्यक्रम को सफल बनाने मे सहयोग प्रदान किया ।खप

