ताप्ती तालाब में डूबे युवक की लाश करीब 24 घण्टे बाद मिली।
मूलताई। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे ताप्ती तालाब में डूबे युवक की लाश करीब 24 घण्टे बाद मिली। मौके पर पुलिस और युवक के परिजन मौजूद है। आपको बता दे कि कल गुरुवार को 11 फरवरी को 21 वर्षीय ललितपुर निवासी युवक ताप्ती तालाब में डूबने की सूचना मिली थी जिस पर एनडीआरएफ की टीम दिन भर तालाब में युवक की तलाश करती रही। प्राप्त जनकारी के अनुसार अभिषेक झा पिता मिट्ठन लाल झा उम्र 21 वर्ष पूरा कला गांव जिला ललितपुर उप्र से नाहीआ अपनी नानी के दसवें में आया था। सुबह करीब 10 बजे ताप्ती तालाब में नहाने के दौरान तैरते हुए सप्तऋषि टापू तक तैरते हुए गया लेकिन तैरते हुए अचानक डूब गया।

