Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए आदिवासीयों ने किया समर्पन

 अयोध्या में बनने वाले श्रीराम मंदिर निर्माण  के लिए आदिवासीयों ने किया समर्पन



✍️ अनुप शिन्दे

आठनेर। अयोध्या में बनने वाले भव्य राम मंदिर निर्माण के लिए आठनेर विकासखंड के  जनजाति बहुल  ग्राम में समाज भी उत्साहित है। मंदिर निर्माण के लिए चल रहे निधि समर्पण अभियान में सहयोग के लिए जनजाति समाज के लोग भी बढ़-चढ़कर सक्रियता दिखा रहे हैं। चाहते हैैं कि भगवान राम का धाम सबसे सुंदर बने। एक तरफ जहां आदिवासी जनजाति समाज के सैकड़ों कार्यकर्ता इस अभियान में लगे हैं, वहीं समाज के लोग भी बढ़-चढ़ कर निधि समर्पण कर रहे हैं। आठनेर ब्लाक के हिड़ली और अंबाड़ा मंडल के आसपास के  ग्रामीणों ने श्री राम मंदिर निर्माण के लिए बड़े स्तर  पर स्वेच्छता से निधि समर्पण कर अपनी वृहद स्तर पर सहभागिता सुनिश्चित की है अंबाड़ा अौर हिड़ली के अभियान प्रमुख द्वारा बताया गया कि मंडल अंतर्गत आने वाले

पाटादा,मानी, खेरवाड़ा, बोथी, मेढा कावला गाड़गुड़ आदि ग्रामों में ग्रामीणों ने राम मंदिर निर्माण के लिए  निधि समर्पण किया।

कही पुष्प वर्षा कर कही तिलक लगाकर और आरती उतारकर राम भक्तों का अभिनंदन किया जा रहा है।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad