शास्त्री वार्ड मूलताई के एक घर मे कबर बिच्छू घुसने से क्षेत्र में दहशत।
मूलताई। नगर के शास्त्री वार्ड में पुराने जनपद कार्यालय के पास एक घर मे कबर बिच्छू जिसे रेगुन भी कहते है उसके घुसने से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया। रेगुन एक जंगली जानवर होता है जो इंसानों की कब्र में घुस कर मुर्दे का मांस तक खा जाता है।
रेगुन के घर मे घुसने की सूचना मिलते ही फारेस्ट विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुचे। घर मे जाल लगा कर फारेस्ट टीम ने उसे पकड़ने की कोशिश की लेकिन जगह पा कर वह रेगुन घर से बाहर भाग गया। उसे पकडा नही जा सका।

