कबर बिज्जू जैसा जंगली जानवर ने मचाया उत्पात, आम जन के सहयोग से फारेस्ट विभाग ने सुरक्षित पकड़ा।
✍️ कुलदीप पहाड़े/पाशा खान . . .
मुलताई । नगर के शास्त्री वार्ड मे कबर बिज्जू जैसा जंगली जानवर ने उत्पात मचाया, लेकिन करीब 5 घण्टो की कड़ी मश्क्कत के बाद आम जन के सहयोग से फारेस्ट विभाग ने उस जंगली जानवर को सुरक्षित पकड़ लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह 9 बजे करीब नगर के शास्त्री वार्ड में पुराने जनपद कार्यालय के पास एक घर के अंदर कबर बिज्जू घुसने से क्षेत्र में दहशत का माहौल फैल गया था।आपको बता दे कि रेगुन एक जंगली जानवर होता है जो इंसानों की कब्र में घुस कर मुर्दे का मांस खाता है।
रेगुन के घर मे घुसने की सूचना मिलते ही फारेस्ट विभाग के कर्मचारी केशवराव गीद, जयप्रकाश लहदे, श्याम सिंह धुर्वे, अजाबराव दरवाई आदि मौके पर पहुचे एवं उसे रेस्क्यू करने का जाल बिछाया लेकिन कबर बिज्जू चकमा देकर घर से भाग निकला। फिर वह एक घर के सामने नाली में छुप गया जिसे फायर ब्रिगेड के द्वारा प्रेसर से पानी डाला गया जिसके बाद वह बाहर निकला और उसको पत्रकार पाशा खान ने कैरट में पकड़ा गया, जिसे फारेस्ट रेंजर अमित साहू द्वारा फारेस्ट आफिस ला कर पिंजरे में रखा गया एव उसका स्वास्थ्य परीक्षण करा कर जंगल मे छोड़ा जाएगा।

