विशाल भंडारे और ,हवन कुंड में पूर्णाहुति के साथ संपन्न हुई 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा
✍️अनुप शिन्दे
आठनेर। तहसील के ग्राम पंचायत बाकूड़ में श्री धनाराम महाराज के सानिध्य में 11 दिनों से चल रही 11 दिवसीय अखंड हनुमान चालीसा पाठ का समापन भंडारा प्रसादी के साथ सोमवार को संपन्न हुआ। लोकेश गव्हाड़े ने बताया कि जामसांवरी के महंत श्री धनाराम जी महाराज के सानिध्य में अखंड हनुमान चालीसा का पाठ किया जा रहा था प्रतिदिन हनुमंत भक्तों द्वारा हनुमान चालीसा का पाठ किया जिसमें चिचोली, सातनेर,ऊमरी, धामनगांव, धनोरा , बराहपुर, आदि ग्रामों से भक्त अपनी अपनी भजन मंडली लेकर हनुमंत दरबार में पहुंचे। सौसर से पहुंची भजन गायिका प्रीति कुशवाहा ने अपने भजनों से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया समापन के आखिरी दिन सभी ग्राम वासियों ने प्रसादी बनाने में बढ़ चढ़कर सहयोग दिया, समापन के अंतिम दिन हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने हनुमंत दरबार में पधार कर पुण्य प्रसादी का लाभ लिया

