Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

खेडीकोर्ट मे भव्य दीपयज्ञ से कथा का समापन

 खेडीकोर्ट मे भव्य दीपयज्ञ से कथा का समापन  

मुलताई तहसील के ग्राम खेडीकोर्ट मे चल रही सप्त दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन किया गया । कथावाचक संजय गुरूजी ने कथा के माध्यम से लोगो को पुज्य गुरदेव के विचारो को और धर्म की पताका को समाज मे बढाने हेतू प्रेरित किया। और कथा मे सप्त ऋषियो की कथा का विस्तार से वर्णन किया । इसके साथ ही रविवार शाम को बाल संस्कार शाला वायगाव से आये बच्चो ने भव्य और विशाल दीप महायज्ञ का संगीतमय कार्यक्रम किया। दुर्गेश भोयरे ने बताया कि क्षेत्र के विभिन्न गावो मे बडे जोरो शोरो से धार्मिक एकता और अखंडता को मजबूत बनाने के लिए भगवान की कथाओ का क्रियान्वयन हो रहा है । गायत्री परिवार द्वारा के बालको मे दीप यज्ञ का संचालन प्रज्ञापुत्र प्रशांत ,विशाल एवं  तनुश्री ,निकिता,पल्लवी ने किया और लोगो को नशा नही करने का संकल्प दिलाते हुए कहा अगर बडे ही नशा करेगे तो आज की भावी पीढ़ी भी नशा करेगी इसलिए हमे नशा नही करना होगा । कार्यक्रम मे कथा समापन पर कुशल कथावाचक अविनाश खण्डाग्रे ,श्रावण धोटे, दुर्गेश भोयरे, राजेन्द्र पंडाग्रे , सोनी जी  ,चिन्धया गावडे, विभिन्न गावो से आये सभी परिजनो की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ ।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad