अवैध शराब बनाने वालों पर छापामार कार्रवाई.
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। थाना क्षेत्र अंतर्गत आबकारी अमले एवं पुलिस ने मिलकर अवैध शराब बनाने वालों पर की बड़ी कार्रवाई। व्यापक जनहानि को दृष्टिगत रखते हुए आबकारी आयुक्त के निर्देशानुसार विशेष अभियान के अंतर्गत रविवार को श्री राकेश सिंह जिला बैतूल एवं एसपी सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन जिला आबकारी अधिकारी अशोक कुमार माहोरे के नेतृत्व में एवं आठनेर थाना प्रभारी श्री डी आर टेकाम की उपस्थिति में अवैध शराब एवं जहरीली मदिरा के विनिर्माण, बिक्री संग्रहण एवं परिवहन के रोकथाम हेतु वृत आठनेर में आबकारी और पुलिस के द्वारा थाना क्षेत्र आठनेर के अंतर्गत आने वाले ग्राम पचमऊ,झुनकारी,धारूल नाड़ा मानी,हिड़ली, अमराई सालबर्डी आदि अवैध शराब के अड्डो पर सामूहिक दबिश की कार्यवाही की गई
उक्त कार्रवाई में अलग-अलग स्थानों से 6500 कीलो महुआ लाहन 40 ड्रामो में बरामद कर मध्य प्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)
क / च के अंतर्गत 03 प्रकरण कायम किए गए पुलिस द्वारा जप्त शराब एवं नष्ट महुआ लाहन अनुमानित मूल्य 325000 रुपए है उक्त कार्रवाई के दौरान वृत आठनेर प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक श्री डी के भादे, आबकारी उपनिरीक्षक श्री सुरेंद्र कुमार देवांगन, आबकारी उपनिरीक्षक श्री गौरव कुमार पांडे, श्री राजेश वट्टी तथा आपकारी आरक्षक, नगर सैनिक, थाना आठनेर पुलिस बल का योगदान रहा।


