आठनेर ब्लॉक मुख्यालय पर घर-घर जाकर भिक्षा मांगने वाली देवकू बाई ने दिया राम मंदिर के लिए दान, कार्यकर्ताओं की आंखे भर आई ।
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। जन-जन के आराध्य मर्यादा पुरूषोत्तम भगवान श्रीराम के अयोध्या में मंदिर निर्माण के लिए ली जा रही सहयोग निधि के दौरान लोगों की आस्था एवं श्रद्धा खुलकर सामने आ रही है। श्रीराम के प्रति श्रद्धा एवं अपनी दरियादिली का परिचय देते हुए आठनेर नगर में घर घर जाकर भिक्षा मांगने वाली देवकु बाई ने राम मंदिर निर्माण के लिए 100 रूपए दीए राम जन्मभूमि अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए इन दिनों शहर के वार्डो में कार्यकर्ता निधि संग्रह के लिए पहुंच रहे है l रविवार को जब विकास नगर में कार्यकर्ता पहुंचे तो नगर में घर घर जाकर भिक्षा मांगने वाली देवकु बाई ने भिक्षा स्वरूप जमा की गई 100 रु की राशि को कार्यकर्ताओ के हाथो में थमाते हुए कहा की चाहे जितना भी समय लग जाए पर भगवान आते जरूर है देवकु बाई की यह बात सुनकर निधि संग्रह के लिए वार्डो में पहुंचे कैलाश आज़ाद सहित कर्यकर्ताओ की आँखे भर आई l भिक्षा मांगकर जीवन यापन करने वाली देवकु बाई ने ख़ुशी-ख़ुशी 10,20 के नोट के साथ खुल्ले पैसे देकर 100 रु पुरे कर रसीद कटवाई आसुतोष चौहानजी ,अरुण बनकर, विशाल पिपरोले ,रोहित मुलिक , कुलदीप आज़ाद गोपाल लोखंडे,मदन आजाद,उमेश बारस्कर एवं सतीश ठाकरे ने राम मंदिर निर्माण के लिए निधि समर्पण राशि नगर के वार्डों में घूमकर एकत्र की।

