नगर के सेल्फी पॉइंट्स को फिर से हरा भरा बनाने में जुटी नगर पालिका।
✍️कुलदीप पहाड़े/पाशा खान . . .
मूलताई। नगर में बस स्टैंड और फव्वारा चौक पर नगर को सुंदर बनाने के लिए सेल्फी पॉइंट बना कर वर्टिकल पौधे लगाए गए है जिससे नगर की सुंदरता बढ़ी है। कुछ दिनों पहले इनकी स्थिति देखरेख के अभाव में बिगड़ गयी थी लेकिन अब फिर से नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा इस पौधों पर नियमित पानी डाल कर इन्हें फिर से सुंदर हरा भरा बनाया जा रहा है। इस काम मे अविनाश पवार और अमर अहिरवार जो कि दैनिक वेतन भोगी लोकनिर्माण शाखा में कार्यरत है जिम्मेदारी सौपी गयी है जो बखूबी अपनी जिम्मेदारी निभा रहे है।

