मकान टेक्स के रुपए जमा करने के बाद भी नही दी गयी जमा रसीद। रसीद मांगने पर की बदसलूकी। देखिए वीडियो।
मूलताई। नगर पालिका कार्यालय मूलताई में अव्यवस्था का आलम इस कदर है कि नगरवासी मकान टेक्स का पैसा जमा करने के बाद भी रसीद के लिए भटक रहे है, ऊपर से जब रसीद मांगने नगर पालिका कार्यालय पहुचते है तो उनके साथ कर्मचारी बदसलूकी करने पर उतारू हो जाते है।
मंगलवार सुबह 11 बजे एक ऐसा ही मामला नगर पालिका में देखने को मिला जहा कि ताप्ती वार्ड स्टेशन रोड़ निवासी सेवानिवृत्त शिक्षक आनन्दराव पवार ने शिकायती आवेदन देते हुए बताया कि 03/02/2021 को नगर पालिका कार्यालय पहुचकर उन्होंने महेंद्र कवड़े के पास मकान टेक्स की 13007 रुपए की रकम जमा की थी, उन्होंने बताया कि उस समय नगर पालिका के सहायक राजस्व निरीक्षक पारस माहोरे भी वहीं उपस्थित थे। जब उन्होंने रसीद मांगी तो महेंद्र कवड़े एवं पारस माहोरे ने कहा कि रसीद ऑनलाइन आती है, 2-4 दिन में रसीद घर पहुचा दी जाएगी। लेकिन आनन्द पवार जी का कहना है कि उन्हें आज तक मकान टेक्स की रसीद नही मिली है, आज जब सुबह मै रसीद मांगने नगर पालिका कार्यालय आया तो नगर पालिका कर्मचारियों द्वारा कोई संतोषजनक उत्तर नही दिया गया उल्टा मेरे द्वारा रसीद मांगने पर मेरे साथ ही बदसलूकी भी की गई। उनका कहना है कि नगर पालिका के कमर्चारियों द्वारा मुझसे पैसे तो ले लिए गए लेकिन जमा करके रसीद नही दी गयी है। इस तरह से नगर पालिका में कर्मचारी नगरवासियों को परेशान करते रहेंगे तो नगर पालिका पर से लोगो का विश्वास उठ जाएगा और कोई भी नगरवासी कोई टैक्स जमा नही करेगा।

