कृषि विभाग की विकास खंड स्तरीय समिति "आत्मा" के अध्यक्ष बने रामचंद्र देशमुख।
✍️कुलदीप पहाड़े/अलताफ अहमद/सुमित महतकर. . .
आमला। किसानों के हितार्थ माननीय मोदी जी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार ने आत्मा समिति का गठन किया है।इसके अंतर्गत कृषि से जुड़ी विभिन्न योजनाओं के तहत किसानों को आधुनिक खेती के लिये प्रेरित करना।वैज्ञानिक तरीके से खेती करके कम लागत में अधिक पैदावार लेना,खेती को लाभ का धंधा कैसे बना सके यह उपक्रम करना।इस प्रकार कार्यो को लेकर कृषक हितार्थ आत्मा समिति का गठन किया गया है।इसके तहत विकास खंड स्तरीय समिति आमला के अध्यक्ष पद पर आमला के उन्नत कृषक रामचंद्र देशमुख की नियुक्ति हुई है।क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद दुर्गादास डी डी उइके,विधायक डॉ योगेश पंडागरे एवं भाजपा जिला अध्यक्ष आदित्य बबला शुक्ला,मार्गदर्शक मुकेश खंडेलवाल जी एवं नरेंद्र गढेकर विधानसभा प्रभारी रामकिशोर देशमुख मंडल अध्यक्ष आमला नगर,यशवंत यादव मंडल अध्यक्ष आमला ग्रामीण,यदुराज रघुवंशी मंडल अध्यक्ष खेड़ली मोरखा तथा रामपाल मोड़क, मनोज विश्वकर्मा आदि ने समिति के नव नियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र देशमुख, एवं समिति के समस्त पदाधिकारियों और सदस्यों को बधाई प्रेषित की है।
उल्लेखनीय है की इस समिति में अध्यक्ष रामचंद्र देशमुख,समिति में सदस्य रामपाल मोड़क, शंकर गढेकर,लखन यादव,राजेश यादव,राहुल साहू,सरिता लोनारे,दीपिका देशमुख,योगेश सोनी,शारदा झरबड़े,अमरलाल इवने,दिनेश,प्रतिभा,रेखा,गीता,अनिता समेत अन्य सदस्य गण शामिल।उक्त समिति के गठन की प्रक्रिया कृषि विकास एवं विस्तार कार्यालय आमला में सम्पन्न हुई।इस अवसर पर सिंगारे ए सी डी ओ, आत्मा योजना के अधिकारी जैसवाल सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।इस अवसर पर नवनियुक्त अध्यक्ष रामचंद्र देशमुख ने कहा कि मैं समिति के सभी सदस्यों के साथ किसानों के हितार्थ जो भी योजनाए केंद्र सरकार और प्रदेश सरकार की आएंगी उसका लाभ कृषको को मिल सके इस हेतु प्रयासरत रहूंगा।किसानों के कल्याण के लिये सतत क्रियाशील रहूंगा।

