Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बोरदेही पुलिस ने खजरी डेहरी के अंधे कत्ल का किया खुलासा। हत्या के आरोपी गिरफ्तार।

बोरदेही पुलिस ने खजरी डेहरी के अंधे कत्ल का किया खुलासा। हत्या के आरोपी गिरफ्तार।


✍️कुलदीप पहाड़े/पाशा खान
बोरदेही। जिला बैतूल के थाना बोरदेही मे दिनांक 10.02.2021 की रात्रि मे प्रकाश इवने एवं जीवन इवने अपने खेत में बनी झोपडी के बाहर टाका की पेटी का पलंग बनाकर सो गये थे अगले दिन दिनांक .02.202 के सुबह करीबन .. 05.30 बजे अचानक राड लाठी से मारपीट का महसुश होने पर प्रकाश की नींद खुली तो देखा कि दो व्यक्ति जिसमे से एक आदमी तथा एक साडी पंहने हुये औरत जैसी लग रही थी जो प्रकाश और जीवन इवने के उपर राड और लाठी से जान से मारने की नीयत से लगातार प्रहार कर रहे थे जीवन प्रकाश के दाहिने तरफ बाहर की ओर सोया था । जीवन के जिसके सिर , तथा मुह मे लाठी व राड से मारा एवं प्रकाश को भी जान से मारने की नीयत से मारा जिससे उसे दाहिने कंधे ; कोहनी,दाहिने पैर के पंजे , पिंडरी मे चोट आई है जीवन को सिर एवं मुह मे चोट आई जिससे वह अधमरा हो गया, फिर प्रकाश ने जीवन के घर वालो को फोन करके बुलाया, जीवन को तत्काल बोरदेही लेकर आये वहाँ से ईलाज हेतु आमला लेकर जीवन इवने को ले जा रहे थे रास्ते मेही जीवन इवने की मौत हो गयी । रिपोर्ट पर थाना बोरदेही में अपराध क्रमांक 45/2027 धारा 302,307,34 भादवि का कायम कर विवेचना मे लिया गया । घटना की गंभीरता को देखते हुये श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय सुश्री सिमाला प्रसाद ,श्रीमान अति.पुलिस अधीक्षक श्रृध्दा जोशी ,श्रीमान '. अनुविभागीय अधीकारी सुश्री नम्रता सोंधिया के द्वारा घटना स्थल पर आकर दिशानिर्देश दिये जाकर उनके मार्गदर्शन में आरोपीयो की तलाश पतारसी हेतु थाना प्रभारी बोरदेही को निर्देशित किया गया विवेचना के दौरान पाया गया की मृतक का अपने ही गांव की रहने वाली राजाराम पंडोले की लंडकी से संबंध था जो घटना की रात को उससे से मिलने के लिये ' उसे बार बार फोन कर परेशान कर रहा था । लडकी ने परेशान होकर अपने माता पिता एवं जीजा को जीवन के बारे में बताया कि वह मुझे बार बार फोन करके मिलने के लिये परेशांन कर रहा है । इसी बात को लेकर तीन आक्रोशित होकर जब अकेला पाकर जब जीवन अपने घाने मे सोता हुआ देख लाठी व राड से मारपीट कर घटना स्थल से फरार हो गये । जिन्हे.विशेष टीम गठित क़र आसपास ग्रामो मे तलाश कर गिरफ्तार किया गया एवं पूछताछ की जिन्होंने अपना जुर्म स्वीकार किया । विवेचना के संबंध मे साक्ष्य संकलित किये गये है ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad