मुलताई में छत्रपति शिवाजी महाराज की भव्य रैली निकालकर आयोजित हुये कार्यक्रम।
✍️कुलदीप पहाड़े. . .
छत्रपति शिवाजी जयंती के उपलक्ष्य में कुन्बी समाज मंगल भवन से निकाली भव्य रैली। प्रत्येक वर्ष के अनुसार कुन्बी समाज ने इस वर्ष भी रैली निकाली। मां ताप्ती की पुजा अर्चना करके रैली की शुरुवात की पुजा के पश्चात् रैली कुनबी भवन से शूरू होकर मुख्यमार्ग से होते हुये अंबेडकर चौक से वापस ताप्ती मंदिर होकर कुनबी भवन पहुंची। रैली का जगह जगह विभिन्न सामाजिक धार्मिक संगठनों ने रैली का स्वागत पुष्प बरसाकर किया। कुनबी भवन में जहां बुजुर्ग सम्मान प्रतिभा सम्मान सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान बच्चों की फ्रेसीं ड्रेस का भी कार्यक्रम रखा। जिस दौरन पूर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे पूर्व विधायक पंजाबराव बोड़खे जीए बारस्कर ट्रस्ट के अध्यक्ष एन आर मानकर राजेश ठाकरे मनीष माथनकर हरिश कापसे पवन पंडाग्रे महिला संगठन भी उपस्थित था। युवा में विशाल डोंगरे लोकेश देखमुख दीपक कवड़कर दीपक देखमुख मोनू धोटे शुभम शिवारे राहुल अड़लक निलेश साबले मनोज पाटनकर शुभम देखमुख लक्ष्य साबले प्रमोद कवड़कर सोनु डोंगरे कृष्णा दवंडे अभिषेक साबले आदि उपस्थित थे। बोड़खे जी पांसे जी ने समाज को एकजुट रहने और विकास पथ पर अग्रसर रहने का कहा युवाओं की समाज में अहम भूमिका है युवाओं की मदद से ही समाज आगे बड़ सकता है।

