"ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क" के बारे में जेएच कॉलेज पहुचकर दी जानकारी।
बैतूल। पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा जोशी के मार्गदर्शन में महिला सेल प्रभारी उप पुलिस अधीक्षक पल्लवी गौर द्वारा आज दिनांक को जै एच कॉलेज बैतूल में NSS के साथ संयुक्त कार्यक्रम में बालक बालिकाओं से संवाद किया गया। बालक बालिकाओं को बाल विवाह, बाल श्रम के सम्बन्ध में आस पास के परिवेश को जागरूक करने के बारे में बताया गया। अपहरण के मामले 363 ipc, 354 ipc के सम्बन्ध में तथा " ऊर्जा महिला हेल्प डेस्क" के सम्बन्ध में जानकारी देकर बुकलेट का वितरण किया गया। महिला हेल्पलाइन 1090 की जानकारी दी उन्हें बताया गया कि रास्ते में आते जाते समय यदि कोई कमेंट करता है या कोई परेशान करता है तो तत्काल पुलिस को सूचना दे दें पुलिस उनकी हरसंभव मदद करेगी

