शादी नही कराने से नाराज पुत्र ने ही अपनी माँ को मौत के घाट उतारा।
मूलताई। ग्राम गाडरा के अंधे कत्ल के आरोपी को 48 घण्टे मे किया गया गिरफ्तार । श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद, श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय बैतूल श्रीमति श्रध्दा जोशी एवं एसडीओपी महोदय मुलताई सुश्री नम्रता सोधिया जी के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी मुलताई श्री सुरेश सोलंकी के निर्देशन में अंधे के प्रकरण के आरोपी को अपराध कायमी के 48 घण्टे के भीतर गिरफ्तार किया गया है।
घटना का संक्षिप्त विवरणः- दिनांक 02.02.21 को मृतिका रुनिया पति सुरेलाल तड़ामे जाति गोंड उम्र 70 वर्ष नि. गाडरा का शव मृत अवस्था मे उसके खेत मे बनी झोपड़ी ग्राम गाडरा मे पड़ा मिला था। जिसके गले मे धारदार हथियार से चोट लगकर खून निकला था। जिसकी सूचना प्राप्त होने पर थाना मुलताई मे मर्ग कायम कर जांच की गई। मर्ग मे मृतिका के शरीर मे लगे चोटो को देखकर पृथम दृष्टया हत्या की शंका हो रही थी। जिसकी बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान साक्षीगणो के कथन लिये गये। मर्ग जांच के दौरान प्रकरण मे हत्या का अपराध घटित होना पाया जाने से दिनांक 05.02.21 को अज्ञात आरोपी के विरुध्द धारा 302 भादवि. का प्रकरण पंजीबध्द किया गया। विवेचना के दौरान आये तथ्यों के आधार पर पाया गया कि संदेही सुनील तड़ामे जो कि मृतिका का पुत्र है। स्वयं के विवाह की बात को लेकर अपनी मां मृतिका रुनिया बाई से अक्सर लड़ते रहता था कहता था कि तुमने छोटे लड़के की शादी कर दी मेरी नही कर रहे हो तथा शराब भी पीता था इसी बात को लेकर मृतिका उसे समझाती थी। घटना दिनांक को भी इसी बात पर से आरोपी सुनील तड़ामे का विवाद उसकी मां रुनिया बाई से हुआ और उसी दौरान उसने शराब के नशे मे घर मे रखे हसिये से रुनिया बाई के गले मे मार दिया था। तथा मृत अवस्था मे मृतिका को झोपड़ी मे ही छोड़कर भाग गया था। प्रकरण कायमी के 48 घण्टे के भीतर ही आरोपी सुनील पिता सुरेलाल तड़ामे उम्र 27 वर्ष नि. ग्राम गाडरा थाना मुलताई को गिरफ्तार किया गया है।
उक्त हत्या के प्रकरण के आरोपी को गिरफ्तार करने मे थाना प्रभारी निरी. श्री सुरेश सोलंकी, उनि. मोहित दुबे, उनि. अनिल राहोरिया, प्रआर. 186 अशोक आठोले, प्रआर. चालक 282 रवीन्द्र नागले, आर. 470 सुरेन्द्र, 586 नितेश, 719 तिलक, 575 प्रकाश, 368 बलवंत, 239 मेजरसिंह, मआर. 304 सुनीता की विशेष भूमिका रही ।

