क्षेत्रीय सांसद डीडी ऊईके ने किया क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ
✍️ अनुप शिन्दे
आठनेर। ब्लॉक क्षेत्र के हिड़ली ग्राम में भाजपा ग्रामीण मंडल की बैठक शनिवार संपन्न हुई जिसमें संसद डीडी ऊईके की मौजूदगी में हिड़ली और आष्टी के कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इसके बाद क्रिकेट प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे और विजेता टीम को 51 हजार रुपए और क्रिकेट स्टेडियम की बाउंड्री वॉल के विषय में घोषणा की और ग्रामीणों के साथ चर्चा की इस मौके पर भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे

