नौ दिवसीय ताप्ती पुराण कथा मे दिलाया जल संरक्षण का संकल्प ।
तहसील क्षेत्र के ग्राम पौनी मे ताप्ती नदी के किनारे चल रही नौ दिवसीय ताप्ती पुराण कथा का समापन हुआ । कथावाचक पंडित विनायक धोटे ने मा ताप्ती की नौ दिनो तक कथा का और महिमा का वर्णन करते हुए लोगो को संदेश दिया कि हमे मा ताप्ती के प्रति आस्था और विश्वास को अपने ह्दय मे बसाने की आवश्यकता है मा गंगा और मा ताप्ती के जल से मनुष्य का कल्याण होगा । उन्होंने कहा कि मात्र पित्र की मोक्ष के लिए पावन ताप्ती की कथा सुनना और समझना होगा । कार्यक्रम मे जल संरक्षण हेतु हर घर मे जल सोकपीठ बनाने हेतु सभी लोगो को संकल्पित कराया । दुर्गेश कुमार भोयरे ने बताया कि कार्यक्रम मे क्षेत्र के अलग अलग गावो से हजारो की संख्या मे लोगो ने बढ चढ कर भाग लिया और सभी ने मा ताप्ती नदी को गंदगी मुक्त रखने व स्वच्छ रखने की शपथ ली । कार्यक्रम मे ऐनखेडा पौनी गरव्हा गौला खेडीकोर्ट बिहरगाव लिहदा आदि गावो से आये सभी परिजन सुभाष कुम्भारे , श्रावण धोटे , दुर्गेश भोयरे , रामकृष्ण बोरकर , मुरलीधर देशमुख नामदेव साहु हर्षवर्धन पटेल उत्तम मगरदे चन्द्रशेखर देशमुख की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ।

