Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

Breaking News प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हादसा अस्‍पताल की लिफ्ट 12 फीट ऊंचाई से गिरी, पूर्व सीएम कमल नाथ थे सवार, मुख्यमंत्री शिवराज ने दिए जांच के आदेश

Breaking News प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Kamlnath के साथ हादसा अस्‍पताल की लिफ्ट 12 फीट ऊंचाई से गिरी, पूर्व सीएम कमल नाथ थे सवार, मुख्यमंत्री शिवराज ने  दिए जांच के आदेश

 प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के साथ हादसा अस्‍पताल की लिफ्ट 12 फीट ऊंचाई से गिरी, पूर्व सीएम कमल नाथ थे सवार, मुख्यमंत्री शिवराज ने  दिए जांच के आदेश

इंदौर, न। DNS डीएनएस अस्पताल पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ की लिफ्ट गिरगई। जानकारी के अनुसार ओवरलोडिंग के चलते गिरी लिफ्ट, हालांकि‍ कोई हताहत नहीं हुआ। विधायक सज्जन वर्मा, जीतू पटवारी, विशाल पटेल भी लिफ्ट में मौजूद थे। कमल नाथ पूर्व मंंत्री रामेश्वर पटेल की तबियत देखने पहुंचे थे ।

बताया जाता है क‍ि अस्‍पताल की ल‍िफ्ट करीब 12 फीट ऊंचाई से गिरी। वहीं डीएनएस अस्पताल प्रबंधन के ध्रुव संघवी के मुताबिक लिफ्ट में मैं भी था, किसी को चोट नहीं आई। लिफ्ट थोड़ी नीचे बैठ गई। किसी को चोट नहीं आई है। हमने अस्पताल में नई लिफ्ट लगवाई है। हालांकि‍ खासी मशक्‍कत के बाद कमल नाथ को न‍िकाला गया।

कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी द्वारा मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के निर्देशानुसार कलेक्टर द्वारा DNS हास्पिटल में लिफ़्ट दुर्घटना की जांच कराई जाएगी। कलेक्टर मनीष सिंह ने आज DNS हास्पिटल में लिफ़्ट की ख़राबी और दुर्घटना पर मजिस्ट्रियल जांच के आदेश दिए हैं। कलेक्टर द्वारा ADM मुख्यालय हिमांशु चंद्र को जांच के लिए आदेशित किया गया है।

सुरक्षा में बड़ी चूक व लापरवाही का आरोप

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष के मीडिया समन्वयक नरेंद्र सलूजा ने बताया कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के आज इंदौर के डीएनएस अस्पताल में वरिष्ठ कांग्रेस नेता रामेश्वर पटेल की तबीयत देखने जाते के समय लिफ्ट के गिर जाने की घटना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। यह सुरक्षा में बड़ी लापरवाही व चूक है। इसकी जांच हो और अस्पताल प्रबंधन पर कार्रवाई हो। उनके अनुसार इस अस्पताल का निर्माण अभी-अभी हुआ है।

पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ व उनके साथ कांग्रेस के अन्य नेता लिफ्ट में ऊपर जाने के लिए सवार हुए , तभी लिफ़्ट अचानक धड़ाम से 10 फीट नीचे गिर पड़ी और लिफ्ट में धूल और धुएंं का गुबार भरा गया ,लिफ्ट के दरवाजे लॉक हो गए और करीब 10 से 15 मिनट बाद बमुश्किल औज़ार ढूंढ कर लिफ्ट का लॉक खोला गया।

उनके अनुसार कमलनाथ जी सहित सभी नेता सुरक्षित है , किसी को भी कोई चोट नहीं आई है लेकिन यह सुरक्षा में बड़ी चूक व लापरवाही है ,इसके लिए जिम्मेदार लोगों पर कड़ी कार्रवाई होना चाहिए , अस्पताल प्रबंधन पर भी इस मामले में कड़ी कार्रवाई होना चाहिए।

कमलनाथ जी के साथ इस हादसे के दौरान लिफ्ट में पूर्व मंत्री सज्जन वर्मा ,पूर्व मंत्री जीतू पटवारी ,विधायक विशाल पटेल ,शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल व उनके सुरक्षा कर्मी सवार थे।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad