Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

चोरों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्शा ।आठनेर नगर के माध्यमिक शाला भवन में हुई मध्यान भोजन की खाद्य सामग्री एवं गैस टंकी की चोरी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

चोरों ने शिक्षा के मंदिर को भी नहीं बख्शा । आठनेर नगर के माध्यमिक शाला भवन में हुई  मध्यान भोजन की खाद्य सामग्री एवं गैस टंकी की चोरी, पुलिस ने दर्ज की शिकायत

✍️ अनुप शिन्दे

आठनेर। आठनेर ब्लॉक मुख्यालय स्थित शासकीय माध्यमिक शाला भवन के स्टोर रूम में  अज्ञात चोरों ने सेंध लगा दी। प्रधान पाठक श्री मुन्नालाल साहू द्वारा  थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई शाला द्वारा माध्यमिक शाला भवन के स्टोर रूम में रखा गेहूं,चावल,  गैस चुला व अन्य सामान चोरी हो गया प्रधान पाठक ने बताया कि साला परिसर स्थित स्टोर रूम में खिड़की तोड़कर चोर अंदर घुसे थे।

असामाजिक तत्वों का शाम होते ही लग जाता है डेरा, बाउंड्री वॉल पर प्रस्तावित पर अभी तक नहीं बनी माध्यमिक शाला भवन में शाम होते ही असामाजिक तत्वों का डेरा रहता है यहां पर उनके द्वारा शराब की बोतल फेंक दी जाती है। बताया जाता है कि माध्यमिक शाला भवन में बाउंड्री वॉल प्रस्तावित है पर अभी तक उसका निर्माण नहीं हुआ

नगर के तहसील रोड एवं वारदात की जगह से थाना कुछ मीटर की दूरी पर है। प्रधान पाठक की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दी है

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad