Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

जमीनी विवाद के चलते हुई हत्या आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी.

✍️विशेष संवाददाता अफसर खान की रिपोर्ट

 खबर बैतूल जिले के मुलताई पुलिस अनुविभागीय क्षेत्र थाना आमला, बोड़की चौकी अंतर्गत ग्राम भीलवाड़ी मे दिनांक 2 फरवरी 2021 को जमीनी विवाद के चलते सेवंता पति स्वर्गीय सुम्मा सरयाम उम्र 45 वर्ष के सिर पर वार करने से उसकी मृत्यु हो गई. जिसके बाद आरोपी घटनास्थल से फरार हो गए, घटना से आहत सुरेश पिता सुम्मा द्वारा आमला थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई. अपराध क्रमांक 84/21 धारा 302, 294, 323, 34 भारतीय दंड विधान के अंतर्गत पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया.दिनांक 4 फरवरी 2021 को उक्त प्रकरण में फरार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की जिसकी सूचना आज एसडीओपी सुश्री नम्रता सोंधिया द्वारा प्रेस वार्ता कर दी गई


.



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad