Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने मुलताई के रामनगर बस्ती में निकाला पथ संचलन ।

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के स्वयं सेवकों ने नगर के रामनगर बस्ती में संघ गीत एवम भारत माता की जयकारों के साथ पथ संचलन नगर के मुख्य मार्गो से निकाला संघ के जिला प्रचारक गिरीश जायसवाल ने बताया कि हिंदुओ को संगठित कर दबे कुचले व वंचित समाज को मुख्य धारा में लाकर विकास की गाड़ी को आगे बड़ाने की जरूरत है उन्होंने कहा कि डाक्टर केशव बलिराम हेडगेवार ने आर एस एस की स्थापना कर हिंदू संस्कृति की आगे बढ़ाया है सामाजिक समरसता एवम व्यक्तित्व विकास के लिए राष्ट्र प्रेम की भावना होनी अत्यंत आवश्यक है संघ राष्ट्र के प्रति समर्पित कार्यकर्ताओं के लिए है क्युकी संघ का लक्ष्य राष्ट्र को परम वैभव की ओर पहुंचाना है तथा हमारी संस्कृति विरासत की अक्षुण्य बनाए रखने के लिए बड़ा ही योगदान है उन्होंने कहा कि भारत माता की जय का उदघोष कर जय बोलना सभी के लिए अत्यंत आवश्यक है संघ के प्रत्येक स्वयं सेवक का दायित्व है हमको भारत माता और राष्ट्र की चिंता करते हुए आत्मा से नव भारत निर्माण का संकल्प लेना चाहिए इस मौके पर जिला सह कार्यवाह हितेश पवार,आशीष शर्मा नगर सह कार्यवाह राघवेंद्र रघुवंशी एवम अन्य स्वयं सेवक उपस्थित हुए

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad