पैदल नागपुर से खाटूश्याम जा रही यात्रा मुलताई पहुंची लोगों ने किया भव्य स्वागत।
मुलताई:- नागपुर से खाटू श्याम जा रही पैदल यात्रा मुलताई खाटू श्याम मंदिर पहुंची जहां पर खाटू श्याम के भक्तों ने भव्य स्वागत किया। साथ ही मंदिर में भजन संध्या व ज्योत जलाई गई। प्रशांत भार्गव और आनंद मित्तल ने बताया कि नागपुर से जा रही खाटू श्याम पदयात्रा जोकि लगभग 1300 किलोमीटर पैदल चलकर खाटू श्याम राजस्थान पहुंचेगी। हमारा सौभाग्य है कि इस यात्रा का हमे स्वागत का मौका मिला।

