नगर निगम सतना में आयुक्त अमनवीर सिंह को बैतूल का कलेक्टर बनाया गया है। अमनवीर 2013 बैच के आईएएस अफसर हैं और मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के बेटे हैं। यह पहला मौका है जब पिता के मुख्य सचिव रहते हुए उनके बेटे को कलेक्टर की पोस्टिंग दी गई है। इनके अलावा इंदौर में अपर कलेक्टर मयंक अग्रवाल को नीमच का कलेक्टर बनाया गया है।

