Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

कोरोना योद्धा के रूप में बोरदेही थाना प्रभारी श्री प्रवीण कुमरे को प्रशस्ति पत्र एवं थाने परिसर में पौधारोपण किया |

 कोरोना योद्धा के रूप में बोरदेही थाना प्रभारी श्री प्रवीण कुमरे को प्रशस्ति पत्र एवं थाने परिसर में पौधारोपण किया |



बोरदेही --  एक और जहां संपूर्ण विश्व कोरोना से लड़ाई लड़ रहा था | तब देश प्रदेश में कोरोना को हराने के लिए हमारे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी कर्मचारी पत्रकार एक योद्धा की भूमि निभा रहे थे | इसी कड़ी में मध्य प्रदेश पुलिस समर्पण भाव कर्तव्य निष्ठा एवं ईमानदारी के प्रति श्रद्धा भाव रखते हुए कोरोना योद्धा सम्मान के पात्र हैं | इसी की कड़ी में बोरदेही थाना परिसर में थाना प्रभारी प्रवीण कुमरे, वरिष्ठ नागरिकों एवं आंचलिक पत्रकार संघ ने संयुक्त रूप से पौधारोपण किया तथा रोपित पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने हेतु संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत में सर्वप्रथम आंचलिक पत्रकार संघ द्वारा वर्तमान थाना प्रभारी और वर्तमान में आए नये पुलिस कर्मियों को कोरोना संकट में अपनी सतत् सेवा देने हेतु कोरोना योद्धा सम्मान के रूप में प्रशस्ति पत्र प्रदान किया।इसके पश्चात् उपस्थित गणमान्य नागरिकों एवं थाना प्रभारी बोरदेही द्वारा थाना परिसर में अलग-अलग स्थानों पर पांच अलग-अलग पौधों का रोपण किया गया, उपस्थित सभी जागरुक नागरिकों एवं थाना बोरदेही के पुलिस स्टाफ ने सभी पौधों को वृक्ष बनने तक सुरक्षित रखने हेतु संकल्प लिया।इस अवसर पर थाना प्रभारी बोरदेही प्रवीण कुमरे,वरिष्ठ भाजपा नेता भवानी प्रसाद सूर्यवंशी, पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष भगवंत सिंह रघुवंशी,भाजपा नेता संजय सूर्यवंशी,मंडल कोषाध्यक्ष सतीश साहू, रघुवंशी स्टोन क्रेशर के संचालक बलवंतसिंह रघुवंशी, प्रतिष्ठित व्यवसायी प्रमोद सोनी, पत्रकार सूर्यप्रकाश शेटे, संदीप वाईकर, नितिन पंडोले, उपनिरीक्षक नेपाल सिंह ठाकुर, सहायक उपनिरीक्षक श्रीराम माडंवी,सहायक उपनिरीक्षक शेरसिंह परते,प्रधान आरक्षक राजेश कोड़ले,प्रधान आरक्षक गणेश पंवार,आरक्षक बलवीर, आरक्षक मिथलेश सूर्यवंशी,आरक्षक विवेक चौरे,आरक्षक अरविंद यादव, सैनिक राधेश्याम,सैनिक प्रकाश, सैनिक अभिमन्यु एवं समस्त पुलिस स्टाफ उपस्थित रहा।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad