घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से किया घायल, डर के मारे रात में पति ने लगा ली फांसी
✍️अनुप शिन्दे
आठनेर। घटना आठनेर थाना की है जहां पर मैंढां छिंदवाड़ के ढाना मैंढां में एक 55 वर्षीय अधेड़ ने पारिवारिक विवाद के चलते पहले शराब के नशे में पत्नी को कुल्हाड़ी से घायल कर दिया घर पर दंपत्ति के पुत्र पुत्री ने मां को लहूलुहान देख आठनेर के सरकारी अस्पताल में भर्ती कर पुलिस को डायल 100 पर घटना की जानकारी दी गई घटना की विवेचना कर रहे आठनेर थाने के हेड कांस्टेबल नरेश रघुवंशी ने बताया कि घटना रविवार रात की है जिसमें मृतक के बेटे ने पुलिस को सूचना दी पुलिस की विवेचना में पाया गया कि मृतक मानिकराव उम्र 55 वर्ष ने शराब के नशे में पहले अपनी पत्नी पार्वती बाई पर घरेलू विवाद में पत्नी को कुल्हाड़ी से घायल किया जिसे आठनेर और आठनेर से जिला चिकित्सालय बैतूल रैफर किया गया सूचना मिलने पर मृतक घटना को अंजाम देकर भाग गया। घटना होने के बाद मृतक की बेटी गांव में ही डर की वजह से बुआ के यहां चली गई थी सुबह आकर देखने पर पिता मानिक राव को घर के सामने के कमरे में रस्सी का फंदा बनाकर फांसी पर लटका देखा। सूचना मिलने पर आठनेर पुलिस द्वारा अपराध का मामला दर्ज कर मौके पर पहुंच कर आसपास के लोगों से पूछताछ में जानकारी के बाद आरोपी मृतक ने अपनी पत्नी को घायल करने के कर डर के कारण अपने ही घर में रात में आकर फांसी पर झूलना बताया गया जिस पर पुलिस द्वारा
मार्ग कायम कर जांच जारी है
रविवार को शराब के नशे में पति-पत्नी के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ। मानिक पिता मोड्डा ने भी अपने घर पर ही फांसी लगा ली है। विवेचना जारी है। - एससी बोहित, एसडीओपी,भैंसदेही

