मूलताई से वरुड मार्ग को NH47 में शामिल कर जल्द निर्माण करने जन आंदोलन मंच ने लिखा पत्र।
✍️कुलदीप पहाड़े. . .
मूलताई। मूलताई से पट्टन और वरुड तक मार्ग को NH47 में शामिल कर जल्द निर्माण करने के लिए जन आंदोलन मंच ने बैतूल सांसद डीडी उइके के नाम एक पत्र लिखा है, जिसमे बताया गया है कि NH69 अब NH47 से मूलताई पट्टन वरुड को हिंगनघाट तक जोड़ने हेतु प्रस्ताव दिया गया था। वर्धा के सांसद रामदास तड़स द्वारा कहा गया था हिंगनघाट से वरुड पट्टन मूलताई तक राष्ट्रीय राज मार्ग में शामिल कर मार्ग का निर्माण किया जाएगा, जिसके तहत वर्तमान में वरुड तक काम का कार्य लगभग पूर्ण होने जा रहा है, लेकिन वरुड से मुलताई के बीच करीब 30 किमी के मार्ग पर कोई भी कार्य नही हो रहा है जिसके लिए बैतूल सांसद को ध्यान देना चाहिए।

