On the middle road, the young man strangled his own friend, killed his friend on the spot and surrendered himself in front of the police. The whole dispute over the girl-friend।
गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद मे बीच सड़क पर युवक ने अपने ही दोस्त का रेता गला, मौके पर ही दोस्त की मौत और खुद ने ही किया पुलिस के सामने सरेंडर
भोपाल, कहा जाता है कि प्यार में इंसान अंधा हो जाता है प्यार के आगे उसे ना तो कोई रिश्तेदारी दिखती है ना ही कोई दोस्त कुछ इसी तरह का वाकिया भोपाल में देखने को मिला जहां एक महिला मित्र के चक्कर में एक दोस्त ने अपने ही दोस्त को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया भोपाल में बुधवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने नशे ही हालात में अपने ही दोस्त को मौत के घाट उतार दिया। हमलावर ने पहले चाकू से दोस्त के गले पर वार किया और उसके बाद पेट पर वार किए। जिसके चलते युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया और बाद में मौके पर ही उसकी मौत हो गई। इस पूरी घटना के दौरान मौके से गाड़ियां गुजरती रहीं, लेकिन किसी ने हमलावर को रोकने या पीड़ित की मदद करने की कोशिश नहीं की। पुलिस के मुताबिक गर्लफ्रेंड को लेकर हुए विवाद में इस हत्या को अंजाम दिया गया।
मामला गौतमनगर इलाके का है। पुलिस के मुताबिक आरोपी नदीम बच्च ने अपने साथी फैजान और सैय्यद के साथ मिल कर अपने ही दोस्त शादाब जहरीला को चाकू से गला रेंतकर मार डाला। यह पूरी घटना पीजीबीटी कॉलेज के पास लगे CCTV से कैद हो गई थी जिससे इस वारदात का खुलासा हुआ।
पुलिस ने बताया कि आरोपी नदीम ने पहले शादाब के पेट पर चाकू से वार किया, उसके बाद उसका गला रेत कर उसे मौत के घाट उतार दिया। फिर बाद में पेट पर और चाकू मारे। जानकारी के मुताबिक आरोपी नदीम ने खुद थाने जा कर अपने आप को सरेंडर कर दिया था, लेकिन पुलिस का कहना है कि उसने घेराबंदी कर नदीम को पकड़ा है। बता दें दो अन्य आरोपी फैजान और सैय्यद अभी भी फरार है। पुलिस दोनों की तलाश में जुटी हुई है। सभी के खिलाफ पुलिस ने मर्डर का केस दर्ज कर लिया है।
इस पूरे मामले को लेकर पुलिस का कहना
आरोपी ने आपसी रंजिश के चलते घटना को अंजाम दिया है। सूत्रों के मुताबिक गर्लफ्रेंड (girlfriend) को लेकर यह वारदात हुई है। पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी नदीम आदतन अपराधी है। वह भोपाल के निशातपुरा का बदमाश है, पहले से उसके ऊपर कई केस है। वहीं मृतक सादाब जहरीला भी टीटी नगर इलाके का बदमाश बताया जा रहा है। अलग-अलग थानों में उसके खिलाफ भी 24 से अधिक मामले दर्ज है।
