Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुलताई ग्राम बरखेड़ में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ ।

 मुलताई ग्राम बरखेड़ में आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता का विधायक ने किया शुभारंभ ।

विधायक ने कहा क्षेत्र में खेल स्पर्धाओं को लेकर हर सहयोग के लिए मैं रहता हूं तत्पर।

मुलताई - ग्राम बरखेड़ा में आदर्श संगम क्रिकेट क्लब द्वारा आयोजित टेनिस बॉल क्रिकेट प्रतियोगिता का शुभारंभ रविवार को दोपहर में पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं स्थानीय विधायक सुखदेव पांसे ने किया। जिसने बड़ी संख्या में आसपास क्षेत्र के युवा क्रिकेट प्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुखदेव पांसे ने कहा कि खेल स्पर्धाओं को लेकर मदद के लिए वह हमेशा तत्पर रहते हैं। उन्होंने आयोजकों को बधाई देते हुए कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में इस तरह की स्पर्धाओं के आयोजन से ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले बच्चों को खेल स्पर्धाओं में आगे बढ़ने का अच्छा मौका मिलता है। अतः क्रिकेट सहित अन्य खेल स्पर्धाओं का आयोजन होते रहना चाहिए।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad