भारत बंद का दिखा असर, मूलताई नगर भी रहा बंद।
The impact of the Bharat Bandh, Mooltai Nagar was also closed.
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। पूरे देश भर में आज 26/2/21 को जी एस टी में इस वर्ष किए गए जटिल परिवर्तन को लेकर कैट द्वारा भारत बंद का आव्हान किया गया था, जिसके तहत आज मूलताई नगर में भी असर देखा गया, मूलताई नगर की भी ज्यादातर दुकानें बंद दिखी। कल भारत बंद के आव्हान पर मुलताई नगर इकाई द्वारा बंद में सहयोग की अपील की गई थी जिसमे व्यापारिक प्रतिष्ठान बंद रखने का प्रस्ताव विभिन्न व्यापार संगठन के माध्यम से किया गया था। इस बंद में एफ एम .सी .जी .एसोसिएशन, किराना व्यापार संघ ,खाद बीज विकरे्ता संघ, बस चालक संघ, सराफा संघ, हार्डवेयर मशीनरी संघ इत्यादि व्यापार संगठन का समर्थन भी था।

