मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां जोरों पर, 10 मार्च को तारीख का ऐलान संभव।
भोपाल। मध्य प्रदेश हाई कोर्ट द्वारा आदेश दिए जाने के बाद राज्य निर्वाचन आयोग ने नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियां तेज कर दी है। पहले कहा जा रहा था कि बोर्ड परीक्षाओं के बाद चुनाव करेंगे परंतु अब लगता है कि बोर्ड परीक्षाओं से पहले मतदान हो जाएगा।
मध्यप्रदेश नगरीय निकाय चुनाव कार्यक्रम 10 मार्च को जारी होगा -
राज्य निर्वाचन कार्यालय से संबंधित सूत्रों का कहना है कि निकाय चुनाव के लिए फाइनल लिस्ट जारी कर दी गई है। मध्य प्रदेश के 407 नगरीय निकाय (नगर निगम एवं नगर पालिका) में चुनाव होना है। भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस में भी प्रत्याशियों के चयन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
Preparations for Madhya Pradesh urban body elections in full swing, possible to announce date on 10 March.

