Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बैतूल में वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के बावजूद सिविल सर्जन पॉजिटिव । चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा हड़कंप।

बैतूल में वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के बावजूद सिविल सर्जन पॉजिटिव । चिकित्सा क्षेत्र में बड़ा हड़कंप।

Civil surgeon positive despite second dose of vaccination at Betul. Great upheaval in the medical field.



बैतूल4फरवरी।।। कोरोना के चल रहे वैक्सीनेशन के लिए आदिवासी बाहुल्य बैतूल जिले से एक ऐसी खबर आई है जिसने सभी को सोचने को मजबूर कर दिया है। दरअसल जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन सह अधीक्षक डॉ अशोक बारंगा कोरोना वैक्सीनेशन के दो डोज लगाए जाने के बावजूद पॉजिटिव आ गए है। गुरूवार को जैसे ही सिविल सर्जन के पॉजिटिव आने की खबर चिकित्सा क्षेत्र में लगी, सभी खासे हैरान है। शंकाओं के बीच वैक्सीनेशन के दो डोज लगाए जाने के बाद किसी के पॉजिटिव आने के बाद प्रदेश में यह इकलौता मामला होगा। चौंकाने वाली बात तो यह है कि आम व्यक्ति की अपेक्षा जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन जैसे महत्वपूर्ण व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल वे होम क्वारेटाईन है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला चिकित्सालय के सिविल सर्जन डॉ अशोक बारंगा ने फ्रंट लाईन वर्कर की हैसियत से अन्य चिकित्सकों के साथ वैक्सीनेशन शुरू होते ही पहला डोज जिला चिकित्सालय में 16 जनवरी को लगाया था। उन्होंने 28 दिन बाद 22 फरवरी को वैक्सीनेशन का दूसरा डोज भी लगाया दिया, इस बीच उन्हें बुधवार से उन्हें हल्का बुखार आने लगा। डॉ बारंगा ने गुरूवार सुबह जिला चिकित्सालय की टू्र-नेट मशीन से सेम्पल लिए, संयोगवश कुछ घंटो बाद उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। जैसे ही यह खबर अस्पताल प्रबंधन को मिली हड़कंप मच गया। दरअसल डॉ बारंगा ने वैक्सीनेशन के दोनों डोज निश्चित समय पर लगा लिए थे इसके बावजूद उनके पॉजिटिव आने से हड़कंप मच गया है। सिविल सर्जन डॉ बारंगा की रिपोर्ट पाजिटिव आने के बाद वे घर पर ही आईसोलेट हो गए है। खबर है कि पिछले कुछ दिनों से उनके संपर्क में आए डॉक्टरों और कर्मचारियों के सेम्पल जांच के लिए भेज जा रहे है।

14 दिन बाद होता है असर शुरू

चिकित्सा से जुड़े सूत्र बताते है कि कोरोना वैक्सीनेशन के दो डोज लगाने के एक निश्चित दिन बाद ही असर आता है। कहा जा रहा है कि दूसरे डोज के 14 दिन बाद कोरोना का वैक्सीनेशन का असरदायक शुरू हो जाता है। डॉ बारंगा के मामले में भी यही हुआ। 22 फरवरी को उन्हें दूसरा डोज लगाया गया था। इसके पहले ही 11 वें दिन उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। दो डोज लगाने के बाद बैतूल चिकित्सालय के सिविल सर्जन की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है।

इनका कहना

कोरोना वैक्सीनेशन के दूसरे डोज के 14 दिन बाद वैक्सीनेशन का असर दिखाई देना शुरू होता है। डॉ बरंगा के मामले में भी यही हुआ। फिलहाल वे घर पर आईसोलेट हो गए है।

डॉ डब्ल्यू ए नागले, सीएमएचओ, जिला चिकित्सालय, बैतूल

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad