प्रभात पट्टन के ग्राम वायगांव में जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का समापन।
Completion of district level volleyball competition in village Waigaon of Prabhat Pattan.
प्रभात पटटन के ग्राम वायगाव मे श्री राम खेल कल्याण समिति के तत्वावधान मे तीन दिवसीय जिला स्तरीय वालीवाल प्रतियोगिता का समापन हुआ। प्रतियोगिता मे फाईनल मे निवारी (चिचोली)और तिरमहू (आमला) के बीच मैच खेला गया । जिसमे निवारी ने प्रथम स्थान जीत हासिल कर खिताब अपने नाम किया। वही तिरमहू ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कार्यक्रम के समापन पर मुख्य अतिथि पुर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख, ब्लाक खेल अधिकारी योगिताचौरे ,खेल प्रशिक्षक मुलकचन्द पटवारी , नेशनल खिलाड़ी आशीफ खान ,भाजपा मंडल अध्यक्ष विजय घोडकी ,भास्कर मगरदे ,रमेश गव्हाडे , रमेश चढोकार,गोलू बारस्कर ,माखन सोनी ,संतोष बोडखे ( सचिव ), क्रश्णराव नागले ( सचिव ) ,अजय निराटकर आदि ने पहुंचकर प्रथम विजेता टीम को 11111 रूपये व शील्ड और द्वितीय पुरस्कार 5555 रूपये व शील्ड सहित टीम के सदस्यो को मेडल देकर सम्मानित व पुरस्कृत किया। समिति के दुर्गेश भोयरे ने बताया कि प्रतियोगिता मे मैच बहुत ही रोचक चल रहा था वालीवाल प्रतियोगिता का दृश्य देखने बन रहा था खेल बडे ही उत्साह और उमंग से उभर रहा था स्पर्धा देखने हजारो लोग पहुंचे । कार्यक्रम सभी की गरिमामय उपस्थिति मे सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम मे पुर्व विधायक चन्द्रशेखर देशमुख ने कहा कि खेल के प्रति युवाओ मे ग्राम के लिए बहुत बडी उपलब्धि है उन्होने कहा कि वर्तमान क्रिकेट युग मे लुप्त होती वालीवाल प्रतियोगिता का करना ग्रामीण के द्वारा वह प्रयास है जो कि युवाओ को नई प्रेरना देगा। प्रतियोगिता मे गांव के आयोजन समिति के पंढरीनाथ पाटनकर, सहादेव धोटे, भोजराज पाटनकर , विजय धोटे ,संजय लिखितकर, नरेश बोडखे, दुर्गेश कुमार भोयरे ,शैलेंद्र घोडकी, संतोष बारस्कर ,राजु काले ,बलवंत लोखंडे क्रश्णा धोटे ,ने कार्यक्रम मे विशेष सहयोग प्रदान किया।

