Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

अफीम तस्कर मगन सिंह राजपुरोहित का एक और साथी मुकेश उर्फ मुक्की को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

अफीम तस्कर मगन सिंह राजपुरोहित का एक और साथी मुकेश उर्फ मुक्की को पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मुलताई बीकानेर मिष्ठान के संचालक मगन सिंह राजपुरोहित द्वारा कैडबरी चॉकलेट के रैपर में जो अफीम की तस्करी की जा रही थी, उसको पुलिस ने रंगे हाथ पकड़ा था. आज उसके एक और साथी ससुन्दरा आरटीओ बेरियर के पास ढाबा संचालित कर रहे राजस्थानी जाट मुकेश उर्फ मुक्की को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

 थाना साईंखेड़ा प्रभारी  रत्नाकर हिंग्वे ने बताया कि घटना के बाद से मुकेश फरार हो गया था, लेकिन पुलिस द्वारा उस पर नजर रखी जा रही थी. जैसी ही खबर लगी की मुकेश ढाबे पर आ गया. पुलिस ने घेराबंदी कर मुकेश को पकड़ लिया. पुलिस द्वारा पूछताछ करने पर मुकेश ने बताया कि वह जोधपुर राजस्थान से अफीम लाकर बेचा करता था. उसी दौरान उसकी दोस्ती मगन सिंह राजपुरोहित से हुई. इस अफीम तस्करी मामले में और न जाने कितने संदिग्ध जुड़े हुए है. अब देखना यह है कि और कितने लोगों के नाम सामने आएंगे.


Mukesh alias Mukki, another accomplice of opium smuggler Magan Singh Rajpurohit, was arrested by the police.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad