मुलताई में बिना मास्क वालो की खेर नही! नगर पालिका, राजस्व ओर पुलिस अमले की संयुक्त कार्यवाही।
✍️कुलदीप पहाड़े . . .
मूलताई। नगर सहित पूरे जिले में लगातार बढ़ते कोरोना के प्रभाव को देखते हुए एक बार फिर से प्रशासन सख्त होता नजर आ रहा है, वर्तमान समय मे यह जरूरी भी है। बैतूल जिला महाराष्ट्र की सीमा से लगे होने के कारण सख्ती जरूरी है उसमें भी मूलताई में जहा महाराष्ट्र के लोगो का आनाजाना लगातार बना रहता है ऐसी स्थिति में बिना मास्क के घर से निकलना कहीं न कहीं कोरोना को खुला आमंत्रण ही है।
शुक्रवार को सुबह 11 बजे से नगर के अम्बेडकर चौक पर मूलताई नगर पालिका, राजस्व ओर पुलिस अमले द्वारा बिना मास्क पहले लोगो के लिए संयुक्त कार्यवाही करते हुए बिना मास्क वालो के चालान काटें गए और मास्क लगाने की समझाइस दी गयी। बहर हाल अब बिना मास्क वालो की खेर नही यही कहा जा सकता है।
There is no peace without mask in Multai! Joint proceedings of Municipality, Revenue and Police staff.


