मुलताई नगर सहित आसपास के गांवों में आजकल झोलाछाप डॉक्टरों की बाढ़ सी आ गई है, यह डॉक्टर 20 - 22 वर्षों से क्षेत्र की भोली-भाली जनता को लूट रहे हैं. एवं जमकर चांदी काट रहे हैं.
इन फर्जी झोलाछाप डॉक्टरों के पास ना तो कोई डिग्री है, नहीं कोई रजिस्ट्रेशन उसके बावजूद भी यह अपनी दुकान सरेआम संचालित कर रहे हैं. एवं मोटी रकम कमा रहे हैं इस ओर किसी का ध्यान नहीं है. पूछे जाने पर यह डॉक्टर अपने आप को बीआईएमएस और ना जाने कौन-कौन सी उलजुलूस डिग्रियां होना बताते हैं.
एक तरफ नगर के बहुचर्चित अफीम तस्करी मामले में पुलिस द्वारा बड़ी कार्यवाही कर आरोपियों को पकड़ा गया है. वहीं दूसरी ओर यह झोलाछाप फर्जी डॉक्टर भी इस तरह का जो कारोबार कर रहे हैं, यह भी ड्रग्स के अंतर्गत आता है. इन डॉक्टरों की भी जांच कर उन पर भी कार्रवाई की जानी चाहिए
Abundance of hawk doctors in Multai area, whereabouts to make room without registration without permission. The Department of Health ignores this.

