अमरावती में लॉक डाउन खत्म, विवाह समारोह में वर वधु सहित मात्र 20 लोगो के शामिल होने की अनुमति। पढ़िए पूरी खबर।
मूलताई। बैतूल जिले की महाराष्ट्र सीमा से लगा हुआ जिला अमरावती जहा कोरोना मरीजो की बढ़ती संख्या को देखते हुए 22 फरवरी से 1 मार्च तक सम्पूर्ण लॉक डाउन लगा दिया गया था। जिसे बाद में 5 मार्च तक बढ़ा दिया गया था। आज आए नए आदेश के तहत अमरावती में लगाए गए लॉक डाउन को हटा लिया गया है लेकिन फिर भी कुछ सावधानी बरतने के लिए एडवाइजरी जारी की गई है जिसके तहत सभी को मास्क, सेनेटाइजर और सोशल डिस्टनसिंग का पालन करना अनिवार्य किया गया है। नियमो का उलंघन करने पर दुकानों को पांच दिनों के लिए सील करने एवं आठ हजार रुपए अर्थ दंड का प्रावधान किया गया है, वहीं लॉज में 25 % क्षमता के साथ संचालन एवं होटल व रेस्टोरेंट में केवल पार्सल सुविधा की अनुमति दी गयी है। शादी विवाह समारोह में वर वधु सहित मात्र 20 लोगो को उपस्थित रहने की अनुमति दी गयी है। वहीं स्कूल और कॉलेज फिलहाल बंद रहेंगे। बाकी पूरे जिले में प्रतिबंधात्मक नियमो का पालन करना अनिवार्य रहेगा।
Lockdown ends in Amravati, only 20 people are allowed to attend the wedding ceremony including the bride and groom. Read full news on www.humdard.in


