अवैध रूप से तवा नदी किनारे निकाल रहे थे कोयला, खनिज एवं राजस्व विभाग की कार्यवाही, 10 टन कोयला जप्त।
खनिज राजस्व विभाग द्वारा अवैध कोयला खदान पर कार्यवाही
शाहपुर - क्षेत्र में अवैध कोयले का उत्खनन एवं परिवहन का कारोबार जोर शोर से शुरू ही होने वाला था की अवैध कोयला खदानों पर कार्यवाही से माफिया स्तब्ध हो गया है । मंगलवार को खनिज , राजस्व विभाग ने संयुक्त कार्रवाई कर लगभग 10 टन कोयला जब्त कर डंपर से घोड़ाडोंगरी पुलिस चौकी लाया गया एवं खदान के मुहानों को जेसीबी मशीन से बन्द किया गया । जानकारी के अनुसार खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान को सूचना मिली थी की ग्राम डुलारा में तवा नदी पर अवैध कोयले का व्यापार चल रहा है। मंगलवार को घोड़ाडोंगरी तहसीलदार मोनिका विश्वकर्मा खनिज निरीक्षक पिंकी चौहान ,नायब तहसीलदार वीरेंद्र उइके द्वारा संयुक्त टीम द्वारा ग्राम डुलारा की तवा नदी में छापेमारी को गई तवा नदी में संचालित खदान पर कार्रवाई कर 10 टन अवैध कोयला जब्त किया।

