Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगी आग, घटना के वक्त 400 बच्चे और 1000 अभिभावक मौजूद थे। सभी सुरक्षित।

मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लगी आग, घटना के वक्त 400 बच्चे और 1000 अभिभावक मौजूद थे। सभी सुरक्षित



भोपाल। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की मौजूदगी में मंगलवार को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के मंच पर दो बार आग लगी। इसके देखते ही अफरा-तफरी मच गई। सीएम के सुरक्षाकर्मियों, पुलिस बल ने तत्काल फायर एक्सटिंगग्युशर से आग बुझा दी। घटना के वक्त परिसर में 400 बच्चे और 1000 से ज्यादा अभिभावक मौजूद थे।

जानकारी के मुताबिक कार्यक्रम अनुगूंज शासकीय सुभाष एक्सीलेंस स्कूल परिसर में चल रहा था। मुख्यमंत्री यहां शाम करीब 6:30 बजे से मौजूद थे। रात 9:30 बजे समापन के बाद पेपर फ्लावर आतिशबाजी शुरू हुई। उस वक्त मुख्यमंत्री मंच के सामने बैठे थे। फिर मुख्यमंत्री ने कहा- वे बच्चों के साथ मंच पर फोटो खिंचाएंगे।

आतिशबाजी के बीच ही वे मंच पर आ गए। मंच पर जब फोटो सेशन चल रहा था, उसी वक्त मुख्यमंत्री के दाईं ओर आग लग गई, जिसे कुछ बच्चों ने बुझा दिया, लेकिन कुछ ही सेकंड में मुख्यमंत्री के पीछे भी आग लग गई। ये आग ज्यादा थी, जिसे देखकर भगदड़ मच कई। हालांकि आग कुछ देर में बुझा दी गई।

एडीशनल एसपी राजेश सिंह भदौरिया ने बताया कि फ्लावर आतिशबाजी के कागज मंच पर लगे हैलोजन पर गिरे। हैलोजन बल्ब का तापमान अधिक होने से पेपर ने आग पकड़ ली। फायर एक्सटिंग्युशर होने से आग पर तत्काल काबू पा लिया गया।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad