Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

ग्राम सिरडी में 10 लाख रुपए की लागत से होंगा मंगल भवन का निर्माण।

ग्राम सिरडी में 10 लाख रुपए की लागत से होंगा मंगल भवन का निर्माण।


मुलताई। प्रभात पट्टन ब्लाक के ग्राम  सिरडी में 10 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक मंगल भवन का निर्माण होंगा  पूर्व मंत्री एवं विधायक सुखदेव पांसे ने ग्राम में आयोजित कार्यक्रम में विधायक निधि से  मंगल भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए प्रदान करने की  घोषणा की है। ग्राम सिरडी में पांच दिवसीय संगीतमय हनुमान चालीसा पाठ के समापन कार्यक्रम में पहुंचे विधायक श्री पांसे से ग्रामीणों ने सार्वजनिक कार्यक्रमों  के आयोजन के लिए ग्राम में मंगल भवन की आवश्यकता जताते हुए भवन निर्माण की मांग रखी थी ग्रामीणों की मांग को दृष्टिगत रखते हुए विधायक श्री पांसे ने ग्राम में सामुदायिक मंगल भवन निर्माण के लिए विधायक निधि से 10 लाख रुपए  स्वीकृत करने की घोषणा की साथ ही कहा कि विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक ग्राम में ग्रामीणों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता है पेयजल सड़क और अच्छी शिक्षा की व्यवस्था को लेकर वह सतत रूप से प्रयास कर रहे हैं। उक्त कार्यक्रम श्री धनाराम महाराज (जाम सावरी वाले) के सानिध्य में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में    विधायक श्री पांसे के साथ बाबाराव ठाकरे, डॉ. विजय देशमुख, प्रहलाद गलफट, कमलेश गलफट, गजानंद गलफट, विजय शिवारे, श्यामराव ताडग़े, आनंदराव गलफट, संजय गलफट सहित गायत्री महिला मंडल एवं ग्रामीण जन उपस्थित थे

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad