विश्व हिंदू परिषद के प्रांत संगठन मंत्री खगेन्द्र भार्गव पर हमले के विरोध में रैली निकाल कर सौपा ज्ञापन।

मुलताई। कल जिला विदिशा तहसील लटेरी के ग्राम मुरवास में विश्व हिंदू परिषद के माननीय प्रांत संगठन मंत्री खगेंद्र भार्गव जी एवं विभाग की टीम पर किये गये समुदाय विशेष द्वारा प्राणधातक हमले के विरोध में वि.हि.प बजरंग दल व मुलताई नगर के अन्य हिंदू संगठनों ने SDM मुलताई को ज्ञापन सौंपा। कल हुये इस निंदनीय कायराना हमले की सुचना मिलने के समय से ही प्रदेश में समस्त हिंदू संगठनों में रोष का माहौल उत्पन्न है। ये हमला मा.खगेन्द्र भार्गव जी व विभाग टीम पर तब हुआ जब ये कुछ दिन पूर्व हुये विदिशा के लटेरी में समुदाय विशेष के भूमाफियां द्वारा वाल्मीकि दलित समाज के सरपंच पति की हत्या किये जाने पर श्रद्धांजलि देकर वापस आ रहे थे। मुलताई नगर के हिंदू संगठनों ने बजरंग दल चौक पर एकत्रित होकर जोरदार नारेबाजी की तथा तहसील पहुंचकर ज्ञापन प्रेषित किया व अधर्मियों के खिलाफ जल्द से जल्द कार्यवाही करने की बात रखी। जिस दौरान विहिप बजरंग दल के जिला संयोजक गगन साहु, जिला मंत्री उदय जोशी, संघ प्रचारक गिरिश जैसवाल जी, प्रहलाद साहु, बंटी शिवहरे, सुनिल बिहारे, ऋषि साहू, भाजयुमों से विशाल डोंगरे, लोकेश देशमुख, सौरभ दुबे, लोकेश यादव, अभिषेक सोनी, प्रियेश धोटे, नितिन सोनी,योगेश सातव,सचिन विश्वकर्मा, कृष्णा साहू, राहुल साहू, रितिक जोशी,भूपेश साहू, शेखर साहू, शुभम मालवीय आदि उपस्थित थे।।

