Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

मूलताई साप्ताहिक बाज़ार के लावारिस टीनशेड में हाथ पैर बंधा संदिग्ध अवस्था मे मिला 12 वर्षीय बालक।

मूलताई साप्ताहिक बाज़ार के लावारिस टीनशेड में हाथ पैर बंधा संदिग्ध अवस्था मे मिला 12 वर्षीय बालक। 


मूलताई। नगर के बीचों बींच स्थित साप्ताहिक बाज़ार में एक लावारिश टीनशेड में एक 12 वर्षीय बालक संदिग्ध अवस्था मे मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार शेख जानी निवासी गाँधीवार्ड मुलताई का 12 वर्षीय पुत्र शनिवार दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच गुम हो गया था, कई बार उसको फोन लगाने पर भी कोई जवाब न मिलने से उसके पिता द्वारा उसकी खोजबीन शुरू की गई। शाम लगभग 7 बजे साप्ताहिक बाज़ार के लावारिस अश्वथाके पड़े हुए टीनशेड के अंदर रस्सी से हाथ पैर बंधे संदिग्ध अवस्था मे मीले बालक ने बताया कि मुझे किसी ने थाने के पास से किसी अज्ञात व्यक्ति ने बेहोश करके यहां ला कर बंद कर दिया। बालक कुछ और बताने की स्थिति में नही था। बालक के टीनशेड में बंधे होने की सूचना मिलने पर तत्काल थाना प्रभारी को इसकी सूचना दी गयी जिस पर तत्काल थाना प्रभारी ने पुलिस बल भेज कर बालक को टीनशेड से छुड़ाया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है जल्द ही कोई चौकाने वाला खुलासा हो सकता है। पुलिस को टीनशेड में तलासी के दौरान गद्दे और ताश के पत्ते मीले है।

12-year-old boy found in suspicious condition tied hands in unclaimed teenshed of Mooltai weekly market.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad