big breaking news झल्लार के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक पुरुष व एक महिला साथ 11 माह नन्ही बच्ची की भी मौत, तेजरफ्तार ट्रक ने ली 3 लोगों की जान, बीच चौराहे पर पुलिस चला रही थी चलानी मुहीम देखे विडियो।
सड़क दुर्घटना। बाइक पर सवार युवक युवती और एक 11 माह की बच्ची की मौके पर मौत। बिना मास्क वालो पर चालानी कार्यवाही के दौरान हुआ हादसा।
हादसा इतना दर्दनाक की हादसे के फोटो दिखाने की भी हिम्मत नहीं जुटा पा रहे हैं
झल्लार के पास दर्दनाक सड़क हादसा, एक पुरुष व एक महिला साथ11 माह नन्ही बच्ची की भी मौत, तेजरफ्तार ट्रक ने ली 3 लोगों की जान, बीच चौराहे पर पुलिस चला रही थी चलानी मुहीम
पुलिस द्वारा चलाई जा रही बीच चौराहे पर मास्क वा हेलमेट की मुहिम के कारण घटी उक्त घटना
बैतूल झल्लार कोरोना के बढते संक्रमण के चलते पुलिस कलेक्टर के सख्त निर्देशों पर बिना मास्क के वाहन चलाने वालों पर चालानी कार्यवाही कर रही है -इसी आदेश का पालन करते हुए पुलिस प्रशासन द्वारा झल्लार के बीच चौराहे पर मोटरसाइकिल और बड़े वाहन और आवागमन वाले यात्रियों पर मास्कऔर हेलमेट नहीं होने की स्थिति में चालन की कार्रवाई की जा रही थी इसी चालानी कार्रवाई के दौरान आज एक दिल दहला देने वाला घटनाक्रम घट गया यहां के बस स्टैंड के पास 1 ट्रक ने बाइक पर सवार 3 लोगों को कुचल दिया। मृतक आपस मे देवर- भाभी थे। इनके नाम रामकली बाई 28 साल और नीलू 27 साल है। हादसे में उनके साथ बाइक पर सवार 11 माह की परी नामक बालिका की भी मौत हो गई। हादसा ट्रक चालक की लापरवाही से हुआ है, जो पुलिस के चालान से बचने अंधाधुंध गति से ट्रक दौड़ाए जा रहा था।
मृतक लायवानी के बताए जा रहे है। लोगों ने ट्रक का पीछा किया तो भागते हुए पलट गया। पुलिस भी मौके पर पहुँच गई है। ट्रक चालक को हिरासत में लिया है। घटना से रोष व्याप्त है। वहां के लोगों का मानना है कि यदि पुलिस प्रशासन चालानी कार्रवाई को बीच चौराहे पर नहीं करती तो इस तरह की कोई घटना नहीं होती । झल्लार पुलिस द्वारा मृतको को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया

