पुलिस कर्मियों को प्रमोशन मिलने पर दी बिदाई
बोरदेही- थाना बोरदेही में दो प्रधान आरक्षकों को सहायक उपनिरीक्षक के पद पर प्रमोशन मिलने पर समस्त थाना स्टाफ द्वारा सहकर्मियों के लिए विदाई समारोह का आयोजन शनिवार को किया गया।सहदेव टेकाम एवं गणेश पंवार दोनों पुलिसकर्मियों को पुलिस विभाग द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार प्रमोशन मिलने पर सभी सहकर्मियों ने बधाई और शुभकामनाएं दी तथा दोनों पुलिस कर्मियों का तिलक लगाकर,शाल श्रीफल देकर सम्मान किया।बोरदेही थाने में आयोजित इस विदाई समारोह में बोरदेही थाना प्रभारी प्रवीण कुमारे एवं नवनियुक्त सहायक उपनिरीक्षक सहदेव टेकाम और गणेश पंवार ने अपने अपने अनुभव एवं विचार साझा किए।

