Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

विक्षिप्त महिला कुऐं में गिरी, पानी में डुबने से मौत


बोरदेही- थाना बोरदेही के अन्तर्गत ग्राम- खापा में 45 वर्षीय कारी बाई उर्फ इंद्रा पति टटरु आहके निवासी ग्राम खापा पति टटरु पिता जियालाल आहके ने पुलिस को जानकारी देते बताया कि मैं ग्राम खापा थाना बोरदेही में रहता हूं और खेती मजदूरी करता हूं | आज दिनांक 12/03/ 2021 की बात है कि मैं मेरी पत्नी कारी बाई उर्फ इंद्रा करीब 7:00 बजे शौच के लिए डिब्बा लेकर निकली थी जो करीब 6 माह  पूर्व से अपना मानसिक संतुलन दिमागी हालत ठीक नहीं चल रहा था जो उसका झाड़-फूंक मोरखा में शंकर बसोड़ के यहां चल रहा था अभी 1 सप्ताह से मानसिक संतुलन ज्यादा बिगड़ने से ठीक नहीं रह गई थी जो आज सुबह शौच के लिए निकली थी जो वापस नहीं आए तब मेरा लड़का शिव शंकर ढूंढने के लिए निकला तो उसकी चप्पल स्थान डिब्बा टूटू पवार के  खेत के बने कुए  पर रखा मिला तब शिव शंकर ने घर जाकर बताया फिर हम सब लोग आए और कुएं में गल  डालकर देखा तो मृतिका की साड़ी गल में फसकर शरीर पानी में उपर आया मृतिका को गाँव वालो की मदद से    कुऐं से बाहर निकाला गया | जिसे खटिया में आम के पेड़ के नीचे  शॉल उड़ाकर रखा गया|  जिसकी मृत्यु हो चुकी थी | मृतिका कारीबाई उर्फ इंद्रा  की मृत्यु मानसिक रूप से विक्षिप्त होने से कुएं में गिरने से पानी डूबने से हुई है मृत्यु में किसी प्रकार की कोई शंका नहीं है |   मर्ग क्रमांक 01/21 धारा 174 जा. फौ. पुलिस ने  मामला पंजीबध कर जांच में लिया है |


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad