Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

बिग ब्रेकिंग । मुंबई में कोविड हॉस्पिटल में आग:13 घंटे से आग बेकाबू, CM उद्धव मौके पर पहुंचे; मौत का आंकड़ा 10 हुआ।




मुंबई। मुंबई के भांडुप इलाके में एक मॉल की तीसरी मंजिल पर बने कोविड हॉस्पिटल में बुधवार रात करीब 12 बजे आग लग गई। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई। हालांकि, हॉस्पिटल में भर्ती 70 मरीजों को सुरक्षित निकाल लिया गया। इन्हें दूसरे अस्पताल में शिफ्ट किया गया है। फायर ब्रिगेड की 22 गाड़ियां मौके पर आग बुझाने पहुंची। 13 घंटे की मशक्कत के बाद भी आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। राहत और बचाव कार्य अभी भी जारी है। वहीं, मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे भी मौके पर पहुंचे हैं।

आग के कारणों का पता नहीं चला
मुंबई की मेयर किशोरी पेडनेकर ने कहा कि आग के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। उन्होंने कहा कि मैंने पहली बार मॉल में अस्पताल देखा है। इस मामले में एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि अस्पताल में कोविड पेशेंट्स समेत 70 पेशेंट्स को दूसरे अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है।

पहले भी हो चुके कोविड हॉस्पिटल में हादसे

  • इससे पहले पिछले साल 27 नवंबर को गुजरात के राजकोट जिले के एक कोविड अस्पताल में आग लगी थी। हादसे में पांच कोरोना मरीजों की जलकर मौत हो गई थी। हॉस्पिटल में 33 कोरोना मरीजों का इलाज चल रहा था। मशीनरी में शॉर्ट सर्किट को आग लगने की वजह बताया गया था। मुख्यमंत्री विजय रूपाणी ने हादसे की जांच के आदेश दिए थे।
  • पिछले साल 21 नवंबर को ग्वालियर संभाग के सबसे बड़े अस्पताल जयारोग्य के कोविड केयर सेंटर के ICU में आग लग गई थी। वहां भर्ती 9 मरीजों में से 2 मामूली झुलस गए थे। आग से मची अफरातफरी में दो मरीजों की मौत हो गई। एक वेंटीलेटर भी जल गया था।
  • पिछले साल ही 9 अगस्त को आंध्रप्रदेश के विजयवाड़ा में एक होटल में आग लगने से 10 लोगों की मौत हो गई थी। होटल को कोविड-19 फैसिलिटी सेंटर के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। घटना के वक्त यहां 40 मरीज थे। मेडिकल स्टाफ के भी 10 लोग थे।
  • इससे 3 दिन पहले 6 अगस्त 2020 को गुजरात के अहमदाबाद के श्रेय कोविड अस्पताल में भी आग लगी थी। इस हादसे में 8 मरीजों की मौत हुई थी। इनमें 5 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल थे। आग अस्पताल की चौथी मंजिल पर लगी।

Fire at Kovid Hospital in Mumbai: Uncontrollable fire for 13 hours, CM Uddhav arrives at the scene; The death toll was 10.

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad