Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

"मेरा मास्क-मेरी सुरक्षा" अभियान अंतर्गत कोरोना के प्रति जागरूकता लाने बैतुल पुलिस ने बनाई विशाल रंगोली। देखे वीडियो।







बैतुल। वर्तमान समय में जिला बैतूल में कोरोना महामारी के बढ़ते संक्रमण को मद्देनज़र रखते हुए पुलिस अधीक्षक बैतूल सुश्री सिमाला प्रसाद के निर्देशन में पुलिस परेड ग्राउण्ड बैतूल के हेलीपैड पर लोगों को कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव हेतु जागरूक करने के लिये पुलिस कर्मचारियों एवं कलाकारों के द्वारा एक विशाल रंगोली बनाई गई है । इस बनाई गई विशाल रंगोली की थीम – मेरा मास्क मेरी सुरक्षा रखा गया । इस रंगोली का प्रायोजन नगर वासियों में कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिये मास्क लगाने हेतु प्रेरित करना एवं मास्क के महत्व को समझाना है तथा जिला बैतूल में कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में कमी लाना है । उक्त कार्यक्रम में जिला बैतूल के कलेक्टर महोदय श्री अमनवीर सिंह बैस उपस्थित रहे । इनके अलावा डी 0 एस 0 पी 0 अजाक- श्री विवेक कुमार गौतम , अनुविभागीय अधि 0 ( पु ० ) ) भैंसदेही- श्री शिवचरण बोहित , अनुविभागीय अधि 0 ( पु 0 ) मूलताई सुश्री नम्रता सोधिया , रक्षित निरीक्षक श्रीमति मनोरमा बघेल , सूबेदार संदीप सुनेश , निरीक्षक सारणी- महेन्द्र सिंह चौहान , निरीक्षक बोरदेही- श्री प्रवीण कुमरे , निरीक्षक मूलताई – श्री सुरेश सोलंकी , उप निरीक्षक नवीन सोनकर , सउनि वैष्णव मन्नासे एवं कलाकार - सुधीर मालवीय , शिवम घाणेकर पंकज मालवीय , आयशा खान , उमा सोनी , वेदांत अग्रवाल , पायल सोलंकी , श्रेणिक जैन , वैष्णवी शिवारे भी उपस्थित रहे ।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad