Type Here to Get Search Results !

Random Posts

4/footer/random

महिला ने मकान मालिक के खिलाफ लगाया यौन शोषण का आरोप लगभग 20 वर्षों से शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने की शिकायत




महिला ने मकान मालिक के खिलाफ लगाया यौन शोषण का आरोप
लगभग 20 वर्षों से शारीरिक एवं मानसिक प्रताड़ित करने की शिकायत
बैतूल। विवेकानंद वार्ड निवासी एक महिला ने मकान मालिक के खिलाफ यौन शोषण का आरोप लगाते हुए एसपी से शिकायत की है। शिकायतकर्ता ने कहा कि वर्ष 2001 में वह शंकर वार्ड निवासी सुनील हिवरखेड़े के मकान में उनके पति के साथ किराए से रहती थी, उस समय से ही उनकी जान पहचान सुनील हिवरखेड़े से हुई थी। महिला ने आरोप लगाते हुए कहा कि इसी दौरान सुनील ने उन्हें एवं उनके पति को जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण करना चालू कर दिया। वर्ष 2001 से लगातार सुनील द्वारा मानसिक एवं शारीरिक प्रताड़ना दी जा रही है। महिला का कहना है इस संबंध में उन्होंने विगत 28 दिसंबर को गंज थाने में सुनील हिवरखेडे के खिलाफ शिकायत दर्ज की थी। इस मामले में कार्रवाई नहीं होने के कारण सुनील ने अब उन्हें मानसिक प्रताड़ित करना शुरू कर दिया है। महिला का कहना है सुनील उन्हें रास्ते में रोककर परेशान करता है और धमकी देकर शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता हैं। विगत 8 मार्च को भी सुनील ने रास्ते में रोककर उन्हें परेशान किया था। महिला ने शिकायत आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि अनावेदक सुनील के खिलाफ अगर कार्यवाही नहीं की गई तो उन्हें आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ेगा।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad